गाजीपुर
फायरिंग से दहला पहाड़पुर, एसओ अतुल कुमार मिश्रा ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Loading...
Loading...
देवकली (गाजीपुर) जयदेश। जिले के पहाड़पुर चौराहे से उत्तर जाने वाली महमूदपुर रोड पर बुधवार दोपहर बाद 3:30 बजे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाने वाले बजेश यादव की दुकान पर बैठे एक व्यक्ति पर फायर किया। गोली चलते ही पहाड़पुर चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।
Loading...
गोली क्यों चली? इसके पीछे क्या कारण है? इन बिंदुओं पर पुलिस गहनता से जांच कर रही हैं। चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्धों की पहचान किए जाने की कोशिश हो रही है। एसओ नंदगंज अतुल कुमार मिश्रा ने जयदेश संवाददाता को बताया कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। भीड़-भाड़ वाले पहाड़पुर चौराहे पर कई गांवों के लोग खरीददारी करने आते है और इस घटना के बाद लोगों में आंशिक रूप से भय का माहौल बना हुआ है।
Continue Reading
