वाराणसी
पीएम मोदी आज करेंगे नामांकन, यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने जारी किया रूट डायवर्जन
यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने मंगलवार को पीएम मोदी के नामांकन के मद्देनजर और शहर में सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम के तहत रूट डायवर्जन जारी किया है। अतः घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन के लिस्ट को बारीकी से देखकर ही निकले।
प्रधानमंत्री, भारत सरकार के दिनांक 14 मई को प्रस्तावित बीएल डब्ल्यू गेस्ट हाउस से दशाश्वमेध घाट (रूट बीएल डब्ल्यू गेस्ट हाउस से ककरमत्ता ओवरब्रिज, मण्डुवाडीह, लहरतारा, कैंट ओवरब्रिज, चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, बुलानाला, गौदोलिया, दशाश्वमेध घाट) से नमोःघाट से कालभैरव मंदिर (रूटः नमोःघाट, भदऊचुंगी, कज्जाकपुरा, गोलगड्डा, लकड़मण्डी, चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, कालभैरव मंदिर) से राइफल क्लब कलक्ट्रेट वाराणसी (रूटः कालभैरव मंदिर, मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, तेलियाबाग, चौकाघाट, पुलिस लाइन चौराहा, गोलघर कचहरी, राइफल क्लब कलक्ट्रेट) में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु नामांकन किए जाने के पश्चात रूद्राक्ष कन्वेन्शन सेंटर कार्यक्रम (रूटः- राइफल क्लब कलक्ट्रेट, गोलघर कचहरी, पुलिस लाइन चौराहा, चौकाघाट, तेलियाबाग, मरीमाई, मलदहिया, साजन तिराहा, भारत सेवा आश्रम, रूद्राक्ष कन्वेन्शन सेंटर) से बाबतपुर एयरपोर्ट (रूटः रूद्राक्ष कन्वेन्शन सेंटर,भारत सेवा आश्रम, साजन तिराहा, मलदहिया, मरीमाई, तेलियाबाग, चौकाघाट, पुलिस लाइन चौराहा, गोलघर कचहरी, दैत्राबीर तिराहा, भोजूबीर तिराहा, गिलट बाजार, तरना ओवरब्रिज, हरहुआ ओवरब्रिज, बाबतपुर अण्डरपास तिराहा, बाबतपुर एयरपॉर्ट) जाने के दृष्टिगत आमजनमानस के सुगम यातायात व्यवस्था हेतु निम्नवत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जा रहीं हैं:-

निम्नवत ट्रैफिक एडवाइजरी समय 07.00-10.00 बजे तक लागू रहेगा-
1. भिखारीपुर तिराहा भिखारीपुर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को बीएलडब्ल्यू की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, ऐसे वाहन जो भिखारीपुर से बीएचयू होकर रामनगर की तरफ जाना चाहते है, उक्त वाहन चितईपुर चौराहा, अखरी बाईपास होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
2. चितईपुर चौराहा- चितईपुर चौराहा से किसी भी प्रकार के बड़े वाहन को करौदी चौराहा होकर नरिया तरफ तथा भिखारीपुर तरफ नहीं जाने दिया जायेगा जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
3. सोनारपुरा तिराहा सोनारपुरा तिराहा से गौदोलिया की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा, उक्त सभी वाहन को भेलूपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जहों से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
4. भेलूपुर चौराहा भेलूपुर चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सोनारपुरा नहीं की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, उन सभी वाहन को आईपी विजया की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।

निम्नवत ट्रैफिक एडवाइजरी समय 07.00-11.30 बजे तक लागू रहेगा-
1. विशेश्वरगंज तिराहा विशेश्वरगंज तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को कालभैरव की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। उन सभी वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
2. रामापुरा चौराहा रामापुरा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को गौदोलिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, उन सभी वाहन को गुरूबाग की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
3. सोनारपुरा तिराहा सोनारपुरा तिराहा से गौदोलिया की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा, उक्त सभी वाहन को भेलूपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जहों से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
4. भेलूपुर चौराहा भेलूपुर चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सोनारपुरा नहीं की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, उन सभी वाहन को आईपी विजया की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
5. अग्रवाल तिराहा अग्रवाल तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सोनारपुरा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। उन सभी वाहनों को अस्सी या ब्राडवे की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
6. मैदागिन चौराहा मैदागिन चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को गौदोलिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, उन सभी वाहन को विशेश्वरगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
7. सूजाबाद पुलिस चौकी सूजाबाद पुलिस चौकी से किसी भी प्रकार के वाहन को राजघाट पुल होकर नमोःघाट की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। उक्त सभी वाहन को रामनगर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
8. जयसिंह चौराहा जयसिंह चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को लहुराबीर चौराहा या मलदहिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, उन सभी वाहन को चेतगंज थाने की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
9. लकड़ीमण्डी तिराहा लकड़ीमण्डी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को कैंट ओवरब्रिज के ऊपर या नमोःघाट की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। उन सभी वाहनों को वीसी आवास की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।

निम्नवत ट्रैफिक एडवाइजरी समय 11.00-14.00 बजे तक लागू रहेगा-
1. अंधरापुल चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मरीमाई या चौकाघाट की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, उन सभी वाहनों को कैंट या नंदेसर की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
2. इंगलिशिया लाइन तिराहा इंगलिशिया लाइन तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मलदहिया या साजन तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। उन सभी वाहनों को कैंट की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
3. सिगरा चौराहा सिगरा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को रूद्राक्ष कन्वेन्शन सेंटर की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, उन सभी वाहनों को आकाशवाणी या रथयात्रा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें। प्रधानमंत्री, भारत सरकार के दिनांक 14 मई को प्रस्तावित नामांकन हेतु यातायात व्यवस्था समय 11.00-14.00 बजे तक लागू रहेगा।
1. पुलिस लाइन चौराहा पुलिस लाइन चौराहा से गोलघर कचहरी या चौकाघाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा, उन सभी वाहन को पाण्डेयपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
2. हिमाशु मोड़ तिराहा वाहन को महाबीर मंदिर हिमाशु मोड़ तिराहा से किसी प्रकार के वाहन को पुलिस लाइन चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, उन सभी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
3. कालीमाता मंदिर चौराहा कालीमाता मंदिर चौराहा से किसी प्रकार के वाहन को पुलिस लाइन चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, उन सभी वाहन को पाण्डेयपुर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
4. गोलघर कचहरी चौराहा गोलघर कचहरी चौराहा से सर्किट हाउस की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा, उन सभी वाहन को एलटी कॉलेज अर्दली बाजार तथा अम्बेडकर चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
5. एलटी कालेज तिराहा – एलटी कालेज तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को गोलघर कचहरी की तरफ नही जाने दिया जायेगा। ऐसे वाहन जो एलटी कॉलेज तिराहे से गोलघर कचहरी होकर अपने गंतव्य को जाना चाहते हैं, वे वाहन अर्दली बाजार तिराहा से भोजूबीर तिराहा, गिलट बाजार चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगें।

6. अम्बेडकर चौराहा- ऐसे वाहन जो अम्बेडकर चौराहा से गोलघर कचहरी होकर अपने गंतव्य को जाना चाहते हैं, वे वाहन अम्बेडकर चौराहा से जे०पी० मेहता तिराहा से सेंट्रल जेल तिराहा से शिवपुर चुंगी से दाहिने मुड़कर गिलट बाजार होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
7. जे०पी० मेहता तिराहा जे०पी० मेहता तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को दैत्रावीर, भोजूबीर तिराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को सेन्ट्रल जेल रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो सेन्ट्रल जेल तिराहा से शिवपुर चुंगी से गिलट बाजार चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगें।
8. दूध सट्टी तिराहा दूध सट्टी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को दैत्राबीर तिराहा / सर्किट हाउस / जे०पी० मेहता तिराहे की तरफ नही जाने दिया जायेगा, ऐसे वाहन जो दैत्रावीर तिराहे से सर्किट हाउस की तरफ अथवा जे०पी० मेहता तिराहे की तरफ जाना चाहते हैं, इस प्रकार के वाहन भोजूबीर तिराहा से अर्दली बाजार तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा से होकर अपने गन्तव्य का जा सकेगें।
9. भोजूबीर तिराहा मोजूबीर तिराहा से जो वाहन दुधसट्टी तिराहे से सर्किट हाउस की तरफ अथवा जे०पी० मेहता तिराहे की तरफ जाना चाहते हैं, उन सभी वाहनों भोजूबीर तिराहे से अर्दली बाजार तिराहा से महाबीर मंदिर चौराहा होकर अपने गन्तव्य का जा सकेगें।
10. इण्डिया होटल तिराहा इण्डिया होटल तिराहा से जो वाहन मिण्ट हाउस तिराहा की तरफ जाना चाहते है, इस प्रकार के वाहनों को इण्डिया होटल (एयरफोर्स चौराहा) से शारदा मोटर ट्रेनिंग तिराहा से नेहरू पार्क तिराहा से इमलिया घाट होते हुये सेंट्रल जेल तिराहा की तरफ जाने दिया जायेगा जहाँ से इस प्रकार के वाहन शिवपुरचुंगी से गिलट बाजार होकर अपने गन्तव्य का जा सकेगें।

इन स्थानों पर होगी पार्किंग – अतिविशिष्ट अतिथियों के वाहनों की पार्किंग सर्किट हाउस परिसर में की जाएगी।
विशिष्ट अतिथियों के वाहनों की पार्किंग सर्किट हाउस के बगल में नगर निगम की मल्टीलेबल पार्किंग के अंदर की जाएगी।
पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग आयुक्त कार्यालय के गेट नंबर एक से होकर अंदर दाहिने तरफ खाली स्थान पर की जाएगी।
विकास भवन, कचहरी, पुलिस आफिस व नामांकन ड्यूटी में आने वाले कर्मचारियों तथा पुलिस जनों के दो पहिया वाहनों की पार्किंग आयुक्त कार्यालय के गेट नंबर दो से होकर दाहिने तरफ खाली स्थान में की जाएगी।
पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय व अन्य राजनैतिक व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग रामाश्रय वाटिका समारोह मंडल के अंदर की जाएगी।
मीडिया, पत्रकारों से वाहनों की पार्किंग जालान स्टोर के पीछे शास्त्री घाट पर की जाएगी।
वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे एंबुलेंस व फायरब्रिगेड – पीएम के आगमन के मद्देनजर वाहनों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी। ऐसे में एंबुलेंस अथवा फायर ब्रिगेड को भी वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करना होगा। कमिश्नरेट पुलिस ने बाबतपुर से आने वाले एंबुलेंस को बीएचयू जाने के लिए गिलट बाजार से दाहिने होकर सेंट्रल जेल तिराहा से दाहिने मुड़कर फुलवरिया ओवरब्रिज का प्रयोग कर मंडुवाडीह, भिखारीपुर, सुंदरपुर, नरिया होते हुए बीएचयू जाने का वैकल्पिक मार्ग सुझाया है।
