Connect with us

वाराणसी

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

प्रेम विवाह के बाद उठे दहेज हत्या के सवाल

वाराणसी। जिले के गंगापुर नगर पंचायत क्षेत्र में बीती रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान खुशी के रूप में हुई है, जो कपसेठी थाना क्षेत्र के भिटकुरी गांव की रहने वाली थी। खुशी का विवाह गजापुर निवासी श्रवण कुमार से प्रेम विवाह के रूप में हुआ था। शादी के बाद दोनों गंगापुर में किराए के मकान में रह रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही गंगापुर चौकी प्रभारी सत्यम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचने से पहले ही पति ने खुशी के शव को फंदे से नीचे उतार लिया था। मृतका के गले पर किसी चीज से दबाने के निशान पाए गए, जिससे मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझता नजर आ रहा है।

खुशी के पिता आनंद कुमार सिंह ने रोहनिया थाने में अपने दामाद श्रवण कुमार के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रोहनिया थाने के प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page