Connect with us

गोरखपुर

नफर गैंगस्टर/वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक पिपराइच एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा बड़ी सफलता प्राप्त की गई। इसी क्रम में थाना पिपराइच पर पंजीकृत मु0अ0सं0 869/2025 धारा 2(ख)(I),(XI)/3(1) गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से संबंधित गैंगस्टर एवं वांछित अभियुक्त विनय पुत्र शैलेश सिंह निवासी मौलाखर्द थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त विनय पुत्र शैलेश सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 740/25 धारा 309(4), 317(1) बीएनएस थाना पिपराइच गोरखपुर, मु0अ0सं0 71/25 धारा 309(4), 317(2) बीएनएस थाना पिपराइच गोरखपुर तथा मु0अ0सं0 869/2025 धारा 2(ख)(I),(XI)/3(1) गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर शामिल हैं।

Loading...

इस गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थाना पिपराइच के अतुल कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक राहुल दुबे, हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह, कांस्टेबल सोहन राजभर, कांस्टेबल सुनील कुमार एवं कांस्टेबल माधव मुरारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page