Connect with us

वाराणसी

नगर निगम परिवहन चालक संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Published

on

वाराणसी। नगर निगम कर्मचारी संघ से संबद्ध परिवहन चालक कर्मचारी संघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम कर्मचारी संघ के सभागार में संपन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महापौर अशोक तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, जल संस्थान कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अवधेश नारायण चतुर्वेदी तथा नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार एवं उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

समारोह की अध्यक्षता आलोक कुमार गुप्ता ने की जबकि संचालन का दायित्व वीरेंद्र कुमार मौर्य ने निभाया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसमें अध्यक्ष भोलानाथ सोनकर, कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार तिवारी एवं अफरोज अहमद मोनी, महामंत्री अभय कुमार चौबे, कार्यवाहक महामंत्री शुभम सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश सेठ, संगठन मंत्री अनिल पटेल, प्रचार मंत्री ओमप्रकाश निषाद, मनोज पटेल, मनोज सेठ, संयुक्त मंत्री दीनानाथ चौबे, ऑडिटर हेमंत पाठक समेत कई अन्य कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे।

महापौर अशोक तिवारी ने अपने संबोधन में नगर निगम कर्मियों की भूमिका को शहर की सफाई और जनसुविधाओं की उपलब्धता में अहम बताया। उन्होंने कहा कि वाराणसी जैसे आस्था और पर्यटन नगरी में सफाई और सेवा का स्तर सर्वोच्च होना चाहिए, और यह तभी संभव है जब हर कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाए। उन्होंने वाहन चालकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ये कर्मी न केवल दिन में बल्कि रात्रि में भी कार्य करते हैं और शहर की जीवनरेखा बनाए रखते हैं।

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने भी नगर निगम कर्मचारी संघ के सकारात्मक कार्यों की सराहना की और कहा कि वाहन चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने दो वर्षों के दौरान कर्मचारी संघ के कार्यों को कर्मचारियों और निगम दोनों के लिए हितकारी बताया।

Advertisement

इस अवसर पर जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रवीण वर्मा, आलोक भट्टाचार्य और केंद्रीय परिषद विशाल भारत संस्थान की सदस्य डॉ. नजमा परवीन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa