Connect with us

चन्दौली

धीमी जल आपूर्ति से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर जताया विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के सकलडीहा क्षेत्र के उकनी पाल राय गांव में जल-जीवन मिशन के कार्य से लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल-जीवन मिशन के अंतर्गत कहीं पानी धीमी गति से आ रहा है तो कहीं पहुंच ही नहीं रहा है। इससे सरकार की हर घर नल से जल पहुंचाने की मंशा पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है।

आपको बता दें कि जल-जीवन मिशन के तहत उकनी पाल राय गांव में टंकी और पाइपलाइन बिछाई गई है। यहां पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि नलों से पानी बहुत धीमी गति से आ रहा है, जिससे पर्याप्त मात्रा में पानी इकट्ठा करने में काफी समय लग रहा है। वहीं, कई घरों में तो पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है।

इससे नाराज लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया और इसमें सुधार कर पानी की आपूर्ति तेज गति से देने की मांग उठाई।

प्रदर्शन करने वालों में शेखर सिंह, लल्लन यादव, सतीश पांडेय, जयश्री पांडेय, शाहिद अंसारी, आलम, महमूम बेगम, रजिया बेगम, कौशिल्या, दुर्गा देवी, कमरुद्दीन, पूजा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page