Connect with us

अपराध

दबंगों ने टोल पर की फायरिंग, ब्लॉक प्रमुख के पति पर गंभीर आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। फतेहपुर टोल प्लाजा पर बीती रात बेखौफ दबंगों ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए पिस्टल से फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि दो गाड़ियों में सवार दबंग बिना टोल टैक्स दिए पार होना चाहते थे। जब कर्मचारियों ने रोका, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

घटना के पीछे ब्लॉक प्रमुख पति राजन सिंह का नाम सामने आया है। राजन सिंह पहले से जिला बदर आरोपी है। अदलाहट थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 7 नामजद और 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Loading...

इस घटना ने टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। वे प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page