Connect with us

दुर्घटना

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा गांव निवासी शनि साहनी (18) और उनके मित्र अमन (17) सोमवार की रात एक बाइक पर सवार होकर नदीहार बाजार में आयोजित उत्सव में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 12 बजे जैसे ही उनकी बाइक नदीहार बाजार के पास बने ब्रेकर के करीब पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शनि साहनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमन की हालत गंभीर होने पर उसे मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Loading...

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। इस दुर्घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page