Connect with us

दुर्घटना

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को रौंदा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक राजकुमार उर्फ दिनेश (35) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कछवांरोड-कपसेठी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और मृतक के परिवार को मुआवजा तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति

हादसे के तुरंत बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद एसडीएम राजातालाब, तहसीलदार संत विजय सिंह और नायब तहसीलदार संग्राम सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारियों ने परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

दिनेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और गोवा में पेंटिंग का काम करते थे। हाल ही में वह अपने गांव लौटे थे। हादसे के बाद उनकी पत्नी पार्वती देवी और चार बेटियां गहरे सदमे में हैं। मृतक के पिता लालमन बिंद (समाचार पत्र वितरक) ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बोलेरो और उसके चालक की तलाश तेज कर दी है। मिर्जामुराद थाने के प्रभारी ने बताया कि जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page