दुर्घटना
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम
सेवापुरी के अमरीपुर गांव के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 58 वर्षीय विश्राम प्रजापति की मौत हो गई। वह अपने छोटे बेटे बृजेश कुमार की शादी के लिए लड़की देखने मुरकटिया गांव जा रहे थे।
गांव के जनरल स्टोर पर खैनी लेने के बाद जैसे ही वे आगे बढ़े, एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचलते हुए चौखंडी की ओर भाग लिया।
घटना के बाद जंसा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन मुआवजे की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर तीन घंटे तक चक्का जाम कर बैठे। मृतक खेती-किसानी और कुल्हड़ बनाने का काम करता था और उसके तीन बेटे और एक बेटी हैं।
मृतक की पत्नी पंचन देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना पर उनका बड़ा बेटा सागर जो मुंबई में काम करता है घर के लिए रवाना हो गया। ती
न घंटे तक जाम लगाए रखने के बाद पुलिस ने मुआवजे का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम समाप्त किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।