दुर्घटना
तेज रफ्तार ट्रक से दो पशुओं की मौत
Loading...
Loading...
वाराणसी। राजातालाब बाजार में देर रात बड़ा हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से दो पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नो एंट्री लागू होने से पहले ही भारी वाहनों का जमावड़ा लग जाता है। रात में ट्रक और ट्रेलर दो से तीन लाइन में खड़े रहते हैं और तेज गति से निकलने की होड़ में आये दिन हादसे हो रहे हैं।
Loading...
लोगों का कहना है कि लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण पशुओं और राहगीरों की जान पर संकट बना रहता है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि रात में नो एंट्री का कड़ाई से पालन कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Continue Reading
