Connect with us

वाराणसी

तेज रफ्तार थार ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, महिला की मौत; चालक फरार

Published

on

वाराणसी। जनपद के शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर एक तेज रफ्तार थार वाहन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पर बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार, रमई पट्टी (बड़ागांव) निवासी किसान सुभाष अपनी पत्नी मुन्नी देवी (50), रिश्तेदार मुनिया देवी (35) और दो छोटे बच्चों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही थार (नंबर: GJ 15 CN 5554) ने ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुनिया देवी ट्रॉली से नीचे गिर गयी और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दोनों बच्चे बाल-बाल बच गये।

हादसे में सुभाष की पत्नी मुन्नी देवी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद थार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त थार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि अज्ञात थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। मृतका मुनिया देवी के पति किसान हैं। उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं। परिवार हादसे के बाद गहरे सदमे में है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa