Connect with us

दुर्घटना

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के दानियालपुर निवासी 36 वर्षीय अभिलाष मिश्रा की सोमवार सुबह लगभग 10 बजे रिंग रोड पांडेयपुर के समीप सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार अभिलाष मिश्रा दवा का कारोबार करते थे। रोज की तरह सोमवार सुबह भी वह अपने काम से निकले थे, तभी रिंग रोड पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

सूचना पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभ में शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी शिनाख्त अभिलाष मिश्रा के रूप में हुई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अनुराधा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र चार वर्ष और दूसरे की डेढ़ वर्ष बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक अभिलाष बेहद सरल और मिलनसार व्यक्ति थे। वह क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद करते थे और दवा के व्यवसाय से जुड़े होने के कारण जरूरतमंदों को अक्सर मुफ्त में दवाइयां भी उपलब्ध कराते थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page