Connect with us

मिर्ज़ापुर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों और वादों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों और राजस्व वादों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न तहसीलों के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (भू/रा) देवेंद्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र, चुनार के एसडीएम राजेश वर्मा, डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि धारा-34 के अंतर्गत दर्ज मामलों की आपत्तियों का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि छह माह से लेकर तीन वर्ष तक लंबित मामलों को प्राथमिकता पर लिया जाए और विवादरहित मामलों का निस्तारण 45 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से कराया जाए।

Loading...

समीक्षा के दौरान उन्होंने धारा-67 के मामलों में अर्थदंड लगाने के बाद वसूली की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देश भी दिया। साथ ही धारा-24 के अंतर्गत तीन से पाँच वर्षों से लंबित वादों को भी शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेताया कि राजस्व संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निस्तारण की गति के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page