Connect with us

दुर्घटना

जगद्गुरू कृपालु महाराज की बड़ी बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत

Published

on

Loading...
Loading...

दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला विशाखा त्रिपाठी, भक्ति धाम मनगढ़ कुंडा और प्रेम मंदिर वृंदावन के संस्थापक जगद्गुरु कृपालु महाराज की बेटी थीं।पुलिस के अनुसार, आगरा से नोएडा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कैंटर (यूपी 80 एफटी 5477) ने नियंत्रण खोते हुए दो कारों (यूपी 72 बीएक्स 7148 इनोवा हायक्रॉस और डीएल 7 सीवी 3044 टोयोटा केमरी) को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में दो कारों में सवार आठ लोग घायल हुए जिनमें छह महिलाएं थीं। सभी लोग मथुरा-वृंदावन के मंदिरों के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घायलों को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान विशाखा त्रिपाठी ने दम तोड़ दिया।

अन्य घायलों में कुंडा प्रतापगढ़ की हंसा पटेल, कंचन पटेल और दिल्ली निवासी गरिमा गुप्ता, संजय मलिक, दीपक भरेजा, श्यामा त्रिपाठी व कृष्णा त्रिपाठी शामिल हैं।पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया और कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और लापरवाही बताया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page