Connect with us

गोरखपुर

चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थाना गुलरिहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष गुलरिहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल कुमार अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में सक्रिय थे। इसी दौरान थाना गुलरिहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 272/2026 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित मामले में अमन चौहान (पुत्र रमेशचन्द चौहान निवासी गायघाट जंगल कौड़िया थाना पीपीगंज, गोरखपुर) तथा शिवप्रकाश विश्वकर्मा (पुत्र देवराज विश्वकर्मा निवासी भवनबाड़ी थाना पीपीगंज, गोरखपुर) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

Loading...

पुलिस के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी का मोबाइल चोरी कर लिया गया था, जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गुलरिहा में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की वृद्धि की गई है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राहुल कुमार के साथ उपनिरीक्षक विकास कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल पत्तू गौतम तथा कांस्टेबल अमर सिंह चौहान शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page