Connect with us

मऊ

घोसी बार शपथ समारोह: अधिवक्ताओं ने ली न्याय की शपथ

Published

on

Loading...
Loading...

घोसी (मऊ)। घोसी तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेडियर उस्मान अधिवक्ता हाल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक, न्यायिक अधिकारी, नेता, अधिवक्ता और पत्रकार शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में यूपी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष और सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर उप जिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी और राजेश कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।

मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा कि अध्यक्ष और मंत्री का दायित्व है कि अधिवक्ताओं के सम्मान की रक्षा करें। राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि न्याय दिलाने में अधिवक्ता अपनी पूरी शक्ति लगाते हैं और गरीबों, महिलाओं और वंचितों के न्याय के लिए बार और बेंच को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने मजाकिया लहजे में “सॉरी” शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि इंसान सॉरी बोले तो झगड़ा खत्म होता है, लेकिन डॉक्टर सॉरी बोले तो आदमी खत्म हो जाता है।

वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पांडे ने बार एसोसिएशन की न्यायप्रियता पर जोर दिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा का वचन दिया। पूर्व शासकीय अधिवक्ता दिनेश राय ने अधिवक्ताओं के संघर्ष को ऐतिहासिक बताया और बार काउंसिल पर सवाल उठाए।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद पालीवाल ने वादकारियों को न्याय दिलाने की अहमियत पर जोर दिया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडे ने अधिवक्ताओं पर जनता के विश्वास को रेखांकित किया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र समेत अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष एजेड इस्लाम ने सभी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page