Connect with us

वायरल

गैरतगंज में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ नगर

Published

on

मध्य प्रदेश। गैरतगंज में आज तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों नागरिक, स्कूली छात्र और जनप्रतिनिधि उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यह यात्रा गैरतगंज बस स्टैंड से शुरू होकर अंबेडकर पार्क तक निकाली गई। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जनपद पंचायत गैरतगंज अध्यक्ष विजय पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई, नपा उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल नगर अध्यक्ष संजय जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज पठ्या, अशोक सिंह ठाकुर (मामा), राजेश शर्मा, अमित शर्मा, जितेंद्र जैन सहित कई वरिष्ठ नेता, नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे। यात्रा के समापन पर विधायक ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page