गाजीपुर
खानपुर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह एवं उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम भुजेहुंआ स्थित जियापुर पुलिया के पास से मनोज यादव नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त मनोज यादव (37 वर्ष), निवासी ग्राम कुढ़ालम्बी, थाना खानपुर, गाजीपुर के विरुद्ध मु0अ0सं0 186/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1)/61(2)/351(3) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर उसे मौके पर गिरफ्तार किया गया।
मनोज यादव पर पूर्व से ही उपरोक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज था और वह पुलिस की निगरानी में था। अब गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आगे की विधिक प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।
इस कार्रवाई से जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता और तत्परता का स्पष्ट संदेश गया है। थाना खानपुर की यह कार्रवाई पुलिस के अपराध विरोधी अभियान की दिशा में एक और सशक्त कदम मानी जा रही है।