Connect with us

वाराणसी

केन्द्रीय कारागार वाराणसी में क्रिसमस पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम, 521 बंदियों को कम्बल वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। क्रिसमस डे के अवसर पर केन्द्रीय कारागार वाराणसी में यूथ विद् ए मिशन वाराणसी संस्था द्वारा सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन, उनके संदेश और मानव कल्याण से जुड़े कार्यों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया।कड़ाके की ठंड को देखते हुए संस्था की ओर से कारागार में निरुद्ध 521 बंदियों को कम्बल वितरित किए गए।

साथ ही क्रिसमस के उपलक्ष्य में बंदियों को केक और नमकीन भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखने की अपील की।

Loading...

इस अवसर पर जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page