गोरखपुर
किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया युवक, नामजद मुकदमा दर्ज
गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेंऊसा टोला भैंसईया निवासी भोलू पुत्र मंगल प्रसाद के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी के बाबा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 20 मार्च की रात 12 बजे के करीब हमारे नाबालिग नातीन को थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेंऊसा टोला भैंसईया निवासी भोलू पुत्र मंगल प्रसाद ने बहला फुसलाकर कर भगा ले गया, काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि किशोरी के बाबा की तहरीर पर भोलू पुत्र मंगल प्रसाद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
