Connect with us

गोरखपुर

एकला बांध पर लहराएगा 131 फुट ऊंचा तिरंगा, 21 अप्रैल को सीएम करेंगे लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी माह एकला बांध रिंग रोड और राप्ती तट पर ईको पार्क का लोकार्पण कर 131 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे। रविवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने एकला बांध पर विकसित हो रहे राप्ती ईको पार्क एवं रिंग रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पार्क के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Loading...

नगर आयुक्त ने एकला बांध पर बनाए जा रहे प्रवेश द्वार के सामने मार्बल की शेर की दो बड़ी मूर्तियां स्थापित करने के निर्देश दिए। बांध के डिवाइडर पर रेलिंग व ट्री-गार्ड लगा कर छायादार वृक्ष लगाने को कहा। साथ ही बांध पर 131 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने के कार्य में तेजी लाने और उसके रखरखाव का जिम्मा संबंधित ठेकेदार को देने के निर्देश दिए। एकला रिंग रोड तकरीबन 18 करोड़ रुपये और ईको पार्क का निर्माण पांच करोड़ से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लोकार्पण समारोह 21 अप्रैल के लिए प्रस्तावित है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page