Connect with us

गाजीपुर

सड़क हादसे में भाजपा बूथ अध्यक्ष का मौसी सहित निधन

Published

on

खानपुर (गाजीपुर)। सैदपुर पश्चिमी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता और मौधा निवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष सभाजीत विश्वकर्मा के भतीजे शैलेश विश्वकर्मा (23 वर्ष) का बीती शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। इस दुर्घटना में उनकी मौसी शीला विश्वकर्मा (निवासी तराव, दानगंज, वाराणसी) की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शैलेश विश्वकर्मा, जो मौधा में भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे, अपनी मौसी शीला विश्वकर्मा को बाइक से उनके घर दानगंज छोड़ने जा रहे थे। चंदवक थाना क्षेत्र (जौनपुर) में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

परिवार के अनुसार, शीला विश्वकर्मा हाल ही में शैलेश के बड़े भाई की शादी (23 मई) में शामिल होकर लौट रही थीं। शैलेश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे और अपनी विनम्रता, व्यवहार कुशलता और सक्रियता के लिए जाने जाते थे।

शैलेश के असामयिक निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में शोक व्याप्त हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, रामतेज पांडेय, बृजेंद्र राय, प्रो. शोभनाथ यादव, सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष अचल सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित अन्य नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

Advertisement

दुर्घटना ने परिवार और पार्टी दोनों को गहरे आघात में डाल दिया है। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa