वाराणसी
बी.टी.टी.ए. ने उत्साहपूर्वक मनाया सीएम योगी का जन्मदिन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस गुरुवार को बनारस टूरिस्ट्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (बी.टी.टी.ए.) द्वारा हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बी.टी.टी.ए. की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े सदस्यों ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान बी.टी.टी.ए. अध्यक्ष एवं वाराणसी प्रधानसंघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने 5 किलोग्राम का केक काटा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उनके सशक्त नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, पर्यटन, निवेश एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हुई है।
राकेश सिंह ने यह भी कहा कि बी.टी.टी.ए. परिवार मुख्यमंत्री जी के कार्यों से प्रेरित है और राज्य के सर्वांगीण विकास के प्रति उनके समर्पण को नमन करता है। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार एवं शुभकामनाएं प्रकट कीं।
इस अवसर पर बी.टी.टी.ए. के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से बिनोद सिंह, माया सिंह, प्रकाश जायसवाल, सुनील सिंह, राकेश श्रीवास्तव, रोहित सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, प्रभाकर पांडे, मुकेश पांडे, बृजेश यादव एवं प्रवक्ता शशि प्रताप की गरिमामयी उपस्थिति रही।