Connect with us

राज्य-राजधानी

अयोध्या में विराजे राजा राम, सीएम योगी ने किया भव्य अभिषेक

Published

on

अयोध्या में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर ऐतिहासिक क्षण जुड़ गया, जब राम मंदिर परिसर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत संपन्न हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की भव्य मूर्तियों का पूजा-अभिषेक कर उन्हें मंदिर में स्थापित किया।

सुबह 6 बजे से विशेष अनुष्ठान और यज्ञ की शुरुआत हुई, जिसके बाद मुख्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुभ मुहूर्त में 11:25 से 11:40 बजे तक चला। राम-सीता की सिंहासन सहित मूर्ति लगभग 7 फीट ऊंची है, जबकि हनुमान और भरत की मूर्तियां बैठी मुद्रा में 2.5 फीट ऊंची और लक्ष्मण-शत्रुघ्न खड़े स्वरूप में 3 फीट की ऊंचाई में विराजमान की गई हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी देव विग्रहों का विधिपूर्वक अभिषेक कर राम दरबार का आवरण हटाया और श्रीराम का भव्य श्रृंगार किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी और अयोध्या के 19 प्रमुख संत-महंत उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa