Connect with us

पूर्वांचल

Akshara Singh: जौनपुर में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के ठुमके देख भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर: यूपी के जौनपुर में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का एक कार्यक्रम था। इस दौरान अक्षरा सिंह का कार्यक्रम चल ही रहा था कि दर्शक दीर्घा में से किसी ने पत्थर फेंक दिया। जिसके बाद अक्षरा सिंह कार्यक्रम छोड़कर स्टेज से चली गईं। इसकी जानकारी जैसे ही दर्शकों को हुई तो वे हंगामा करने लगे।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बदलापुर महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का कार्यक्रम था। बुधवार रात अक्षरा सिंह मंच पर पहुंची और कार्यक्रम करने लगीं। अक्षरा सिंह को देखते ही भीड़ बेकाबू हो गई। दर्शक दीर्घा में बैठे शरारती तत्वों ने स्टेज पर पत्थर फेंक दिया। जिसके बाद नाराज अक्षरा सिंह स्टेज छोड़कर चली गईं। नाराज दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया और कुर्सियों को तोड़ने लगे। कार्यक्रम कुछ देर के लिए रोकना पड़ा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का पुलिस बल भी प्रयोग करना पड़ा।

बदलापुर के सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इसका शुभारंभ किया था। बुधवार को डेप्युटी सीएम ब्रजेश पाठक और उनके साथ राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। बुधवार शाम भोजपुरी और बॉलीवुड के कलाकारों का कार्यक्रम था। अभिलिप्सा पांडा की प्रस्तुति के बाद भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कार्यक्रम शुरू हुआ। उन्होंने अपने दो गानों पर अपनी प्रस्तुति दी, तभी किसी ने उनके ऊपर कंकड़, पत्थर और कागज फेंक दिया।

इससे वह नाराज होकर स्टेज छोड़कर चली गईं। दर्शकों ने हंगामा खड़ा कर दिया और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। भीड़ अधिक होने की वजह से भगदड़ का माहौल हो गया।

बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि अक्षरा सिंह पर किसी ने कागज का टुकड़ा और कुछ कंकड़ फेंक दिया था, जिससे नाराज अक्षरा सिंह ने मंच छोड़ दिया और दर्शकों ने हंगामा करना शुरू किया, लेकिन तब तक पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति नियंत्रण कर ली थी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page