Connect with us

अपराध

12 वर्षीय बालक का पोखरा में डूबने से मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: सारनाथ स्थानीय थाना अंतर्गत बेनीपुर पोखरा में 12 वर्षीय बालक की डूब कर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हलके के दरोगा दुर्गेश कुमार ने बताया कि ओम नगर कॉलोनी में स्वर्गीय महेंद्र वर्मा जिनकी मृत्यु लगभग 1 साल पूर्व हो गई थी उनका परिवार किराए के मकान में रहता है। इनके परिवार में मां सुमन देवी जो सिलाई का काम करती हैं के अलावा परिवार में चार सदस्य हैं। मृतक सतीश वर्मा दो भाई दो बहन हैं, मृतक सतीश एक बहन से छोटा और भाइयों में बड़ा है कल अपने छोटे भाई और एक दोस्त के साथ बेनीपुर पोखरा में रोज के भांति नहाने गया हुआ था। इसी दौरान नहाते वक्त वह डूबने लगा तो डर कर उसका भाई और दोस्त उसे वहीं पर छोड़ कर भाग गए। इसी दौरान डूबकर उसकी मौत हो गई। आज सुबह जब उसका शव पोखरे के ऊपर उतराया हुआ दिखा तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। घरवालों ने तत्पश्चात इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसका शव बाहर निकाला। और विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page