Connect with us

वाराणसी

होली का हास्य कवि सम्मेलन अब भैंसासुर घाट पर होगा

Published

on

Loading...
Loading...

मौज-मस्ती के साथ दिखेगा अल्हड़पन

वाराणसी। होली पर पूर्व में टाउनहॉल में होने वाले हास्य कवि सम्मेलन अब भैंसासुर घाट स्थित रविदास मंदिर के ओपन थिएटर में आयोजित होगा। गत वर्ष भी इसी स्थान पर यह कवि सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस बार होली के दिन 25 मार्च को सायंकाल 6:00 बजे से रविदास मंदिर के ओपन थिएटर में मौज-मस्ती के बीच हास्य कवि सम्मेलन होगा। जहां अल्हड़पन दिखाई देगा। इसका आयोजन ‘नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम’ द्वारा किया गया है।

शुक्रवार को पराड़कर स्मृति भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मॉर्निंग टीम के अध्यक्ष अभय स्वाभिमानी, महामंत्री आनंद राय एडवोकेट और विवेक सिंह एडवोकेट ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, यह हास्य कवि सम्मेलन अपने आप में अनोखा है जिसमें काशी के तमाम रसिकजन जुड़ते हैं और होली मिलन के साथ-साथ हास्य और व्यंग की रचनाओं से लोगों को आनंदित करते हैं।

इस कवि सम्मेलन में रचनाकार बद्री विशाल, अनिल आवारा जौनपुरी, दिनेश सिंह गुंजन, ईशा बनारसी, रमेश पांडे मिर्जापुर, चिंतित बनारसी, राज बनारसी सहित लगभग एक दर्जन से अधिक देश के जाने-माने हास्य कवि और रचनाकार होली आनंद में अपनी हास्य-व्यंग की कविताओं और रचनाओं से लोगों को हंसाएंगे और ठहाके लगाने के लिए मजबूर करेंगे।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सर्वश्री विजय कपूर, आचार्य पंडित राजेंद्र त्रिवेदी, राजू, पारस यादव, दिनेश यादव, संजय मिश्रा, विजय यादव एडवोकेट, विनीत यादव, दिलीप यादव, अंबरीश सिंह भोला, शिवांशु यादव सहित नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम के काफी सदस्य उपस्थित रहें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page