Connect with us

शिक्षा

हंडिया पीजी कॉलेज में ‘वूमेन एंपावरमेंट’ स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

महिला अधिकार, समानता और आत्मनिर्भरता पर विद्यार्थियों ने रखे प्रभावशाली विचार

हंडिया (प्रयागराज) जयदेश। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत हंडिया पीजी कॉलेज, हंडिया, प्रयागराज में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गुरुवार को संस्कृत विभाग के डॉ॰ अनुराग मालवीय तथा डॉ. सत्येंद्र सिंह के द्वारा “वूमेन एंपावरमेंट: स्लोगन कंपटीशन” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में महिलाओं के अधिकार, समानता और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।



प्रतियोगिता में कुल 69 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 17 छात्र और 52 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने नारी सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों जैसे शिक्षा, समान अधिकार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान पर प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक स्लोगन प्रस्तुत किए। उनके विचारों में रचनात्मकता के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन का स्पष्ट संदेश दिखाई दिया।

निर्णायक मंडल में कुलानुशासक डॉ. रतंजय सिंह एवं हिन्दी विभाग के डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने भाषा, प्रस्तुति, मौलिकता और विषय की प्रासंगिकता के आधार पर मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में अनुष्का केसरवानी (बी.ए. षष्ठ सेमेस्टर) ने प्रथम, कशिश जायसवाल (बी.ए.षष्ठ सेमेस्टर) एवं माया यादव (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा शशि धनगर (बी.ए. चौथा सेमेस्टर) एवं सूची मिश्रा (बी.ए. षष्ठ सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement



कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति नोडल अधिकारी एवं महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक अंजलि मोदनवाल एवं सह समन्वय डॉ. स्वांगी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत प्रभावी रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page