गाजीपुर
स्कूल चलो अभियान के तहत सादात में निकली भव्य जागरूकता रैली
सादात (गाजीपुर) जयदेश। शिक्षा क्षेत्र सादात में स्कूल चलो अभियान के तहत शनिवार को ब्लाक स्तरीय जागरूकता रैली बैंड-बाजा और डीजे के साथ निकाली गई। रैली में सभी 13 न्याय पंचायतों के शिक्षक/शिक्षिका बाइक और स्कूटी पर सवार होकर शामिल हुए। खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने बीआरसी से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बीईओ सीताराम यादव के नेतृत्व में रैली बीआरसी मुख्यालय से शुरू होकर रैली रघुवंश चौराहा से कटयां, बौरवां, माहपुर, भीमापार, मई, मलौरा, मिर्जापुर, प्यारेपुर, बहरियाबाद, रायपुर, मजुई सहित अनेक गांवों से होते हुए पुनः बीआरसी पर पहुंचकर संपन्न हुई।

यहां बीईओ ने शिक्षकों से अधिकाधिक नामांकन हेतु अपना शत प्रतिशत योगदान देने की अपील किया। रैली के दौरान डीजे पर हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा और शिक्षा है अनमोल रतन जैसे नारों की गूंज सुनाई दी। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन कराने और उन्हें नियमित स्कूल भेजने का आग्रह किया। रैली में शिक्षा क्षेत्र सादात अंतर्गत 13 न्याय पंचायत के समस्त 146 स्कूलों के शिक्षक, शिक्षिका और नोडल शिक्षक तथा एआरपी मौजूद रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष संजय कश्यप, अटेवा के ब्लाक अध्यक्ष सुनील यादव, श्री राम विश्वकर्मा, सन्तोष सिंह, सुशील चौबे, पंकज यादव, पूजा मिश्रा, सुमन चौहान, सावित्री यादव, अनिता यादव, आदि ने भी सहभागिता दर्ज कराई।
