Connect with us

वाराणसी

सीपी के औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले 16 पुलिसकर्मी निलंबित

Published

on

वाराणसी में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल की सख्त कार्रवाई के तहत 16 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब चौकी और चौराहों पर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी चेकिंग के दौरान नदारद पाए गए। कमिश्नर की अचानक चेकिंग में 11 दरोगा, 3 दीवान और 2 सिपाही अपनी तय ड्यूटी प्वाइंट से गायब मिले, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में शिवपुर के दरोगा प्रवीण सचान, कैंट थाने के दरोगा आलोक कुमार, उप निरीक्षक अजय त्यागी, विश्वास चौहान, योगेन्द्र नाथ मिश्रा, आकाश सिंह, चन्द्रेश प्रसाद, अमृत राज, किशन सोनी, सैंकी प्रसाद और मनीष कुमार चौधरी शामिल हैं। वहीं सिपाही अखिलेश यादव, राम कुमार सिंह, मनीष श्रीवास्तव, रामचन्द्र और मनीष कुमार तिवारी भी ड्यूटी छोड़ने के मामले में दोषी पाए गए।

चौंकाने वाली बात यह रही कि कुछ सिपाही ड्यूटी पर नहीं थे और उन्होंने अपने घर तक इसकी सूचना नहीं दी। कमिश्नर ने आदेश जारी करते हुए इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page