Connect with us

वाराणसी

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच छात्राओं को दी गयी भावभीनी विदाई

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। नवागत का स्वागत तथा पुरातन को सफलता के लिये हौसले देना यह शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को एक मजबूत कड़ी में पिरोये रखने का माध्यम है। इसी क्रम में धीरेन्द्र महिला पी.जी. कालेज में गुरुवार को कला संकाय द्वारा फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। इसके तहत स्नातक अन्तिम वर्ष की छात्राओं को उनके जुनियर्स ने विभिन्न कार्यक्रमों के बीच बीते वर्षों की स्मृतियां साझा की तथा अपने सीनियर के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छात्राओं ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा मिस फेयरवेल – 2023 का चयन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने रैम्प वॉक सहित कई प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपनी प्रतिभा और हुनर का परिचय दिया। जिसमे मिस फेयरवेल – 2023 के लिए ‘मल्लिका सिंह का चयन किया गया। वहीं अन्य आठ छात्राओं को विशेष उपाधियों से नवाजा गया, जिसमें साजिया, आराधना को क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रनर अप के रूप में चयनित किया गया। वहीं आंचल मिस स्माइली, आस्था-फोटो जनिक प्रगति तडका माडर्न, स्वर्णिका- आल राउंडर वर्तिका स्नैपी ड्रेसर तथा दीक्षा ने फैशनिष्टा के रूप में अपनी पहचान बनायी।

Loading...

संस्था की प्राचार्या डॉ. नलिनी मिश्रा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन का एक पड़ाव होता है, जहाँ से निकलकर कॅरियर की वास्तविक चुनौतियां शुरू होती हैं। इस मंजिल को हासिल करने के लिए आत्मविश्वास, साहस, धैर्य और मेहनत के द्वारा मंजिल तय करने का संकल्प हर विद्यार्थी को लेना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानन्द की कही हुई बातों को स्मरण करते हुए कहा कि हर विद्यार्थी को अपने जीवन में एक संकल्प लेना चाहिए, उसके बारे में सोचना और उसी के सपने देखते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र की प्रवक्ता किरन पाठक ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की डॉ० ममता पाण्डेय, डॉ० प्रतिक्षा सिंह, डॉ० सुनीति गुप्ता, डॉ० कविता पाण्डेय, डॉ० सारिका मिश्रा डॉ० विनिता सिंह आत्रे सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक / प्राध्यापिकाएं मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page