गाजीपुर
सवर्ण विकास मंच के प्रदेश महासचिव बने बीरेंद्र राय
एजुकेशन कार्ड न्याय यात्रा को मिलेगा नया नेतृत्व
जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। सवर्ण विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह की सहमति से संगठन में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। संगठन के उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री राजवर्धन सिंह ने बीरेंद्र राय, निवासी लहुआर, जमानियां, गाजीपुर को सवर्ण विकास मंच का प्रदेश महासचिव (उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति की घोषणा करते हुए राजवर्धन सिंह ने कहा कि बीरेंद्र राय अपने नेतृत्व और अनुभव से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। साथ ही, बीरेंद्र राय के नेतृत्व में संगठन की महत्वाकांक्षी योजना “एजुकेशन कार्ड न्याय यात्रा” पूरे देश में सशक्त संदेश देने का काम करेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि यह नियुक्ति संगठन को मजबूत करने और समाज के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों को नई दिशा देने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने बीरेंद्र राय के अनुभव और प्रतिबद्धता पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक प्रभावी ढंग से काम करेगा।
अमित सिंह, निजी सचिव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि एजुकेशन कार्ड न्याय यात्रा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को शिक्षा के अधिकार और न्याय से जोड़ना है। यह यात्रा जल्द ही देशव्यापी स्तर पर शुरू की जाएगी, जिसमें सवर्ण विकास मंच के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बीरेंद्र राय ने इस नई जिम्मेदारी के लिए संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एजुकेशन कार्ड न्याय यात्रा का उद्देश्य शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करना है। यह नियुक्ति सवर्ण विकास मंच के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है और समाज के सभी वर्गों में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
