Connect with us

अपराध

सर्किल रोहनिया व कैन्ट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 114 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपराध रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया व सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता थाना कैन्ट व थाना शिवपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर छोटी कोईरान स्थित प्रदीप मौर्या के मकान मे अवैध रूप से अधिक मात्रा मे गांजा रक्खे जाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर दबिश देकर 03अभियुक्तगण राहुल जायसवाल पुत्र भोलानाथ जायसवाल निवासी जमुआ थाना कछवा जनपद मिर्जापुर हाल पता छोटी कोईरान (प्रदीप मौर्या का मकान) थाना लोहता जनपद वाराणसी, सत्यम मौर्या पुत्र स्व0 विजयकान्त मौर्या निवासी कुशवाहा नगर थाना लोहता जनपद वाराणसी, ओमप्रकाश मौर्या पुत्र प्रदीप मौर्या नि० कुशवाहा नगर थाना लोहता जनपद वाराणसी को आज कुल 114 किलो 500 ग्राम नाजायज गाजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा मु0अ0स0-0080/2023 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग यह गांजा जो बरामद हुआ है, को बिहार से लाए थे और सप्लाई करने वाले थे लेकिन आप लोगों ने पकड़ लिया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page