Connect with us

पूर्वांचल

सरकारी बिजली खंभों पर वाल पेंटिंग करना गैरकानूनी: एसडीओ

Published

on

Loading...
Loading...

कमालपुर (चंदौली)। स्थानीय बाजार में सरकारी बिजली खंभों पर ग्राम प्रधान की ओर से वाल पेंटिंग कराने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी निखिल टी पुन्डे, एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा व अधिशाषी अभियंता सतीश कुमार को पत्रक दिये। इस पर एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा, कार्यवाहक अधिशाषी अभियंता सतीश कुमार ने तत्काल सरकारी खंभों पर वाल पेंटिग पर रोक लगाने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान सरकारी बिजली खंभों पर सौजन्य से ग्राम प्रधान व उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष लिखा जा रहा है।

इससे यह प्रतीत होता है की ग्राम प्रधान की ओर से बिजली के खंबे व तार कोलगवाने का काम किया गया है। प्रधान के कार्यशैली से ग्रामीणों में उहाफोह की स्थिति बनी हुई है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने डीएम, एसडीएम व अधिशाषी अभियंता को पत्रक देकर सरकारी खंभों पर बिना एनओसी के वाल पेंटिंग के माध्यम से राजनीतिक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Loading...

कार्यवाहक अधिशाषी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि सरकारी बिजली खंभों पर कोई प्रचार प्रसार नहीं कर सकता है। यह सरासर गैर कानूनी है। बिजली खंभों पर हो रहे वाल पेंटिंग को तत्काल रोकने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिन खंभों पर वाल पेंटिंग किया गया है उसको मिटवाने का काम किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page