Connect with us

गोरखपुर

समय माता मंदिर से चोरी हुए घंटे झाड़ियों में मिले

Published

on

Loading...
Loading...

कटाई टिकर मिश्रौलिया में अप्रैल माह की चोरी का हुआ खुलासा

गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई टिकर मिश्रौलिया स्थित समय माता मंदिर से बीते अप्रैल माह में चोरों द्वारा छोटा-बड़ा करीब एक दर्जन घंटा काटकर चोरी कर लिया गया था। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तहरीर के माध्यम से थाने में दी थी, हालांकि पुलिस द्वारा उस समय कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

Loading...

रविवार को सुबह लगभग दस बजे मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय अनन्तपुर के पास झाड़ियों में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई। झाड़ियों के जल जाने के बाद वहां चरवाहों की नजर एक स्थान पर पड़े करीब दर्जन भर घंटों पर पड़ी। इसके बाद चरवाहों ने सभी घंटों को उठाकर समय माता मंदिर में पहुंचा दिया। घंटों के मिलने से ग्रामीणों में संतोष का माहौल है, वहीं मामले को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page