Connect with us

गोरखपुर

सड़क हादसे में बाइक सवार व्यापारी की मौत, पत्नी घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। बाइक से सहजनवा कस्बा स्थित घर आ रहे पति-पत्नी को खजनी थाना क्षेत्र के मंझरिया चौराहे के पास मंगलवार शाम एक वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया और शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सहजनवा नगर पंचायत के केशोपुर वार्ड नंबर चार निवासी राजन गुप्ता उर्फ गुड्डू तहसील रोड पर दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। उनकी पत्नी पिंकी अपने बहन के घर गई थी। मंगलवार शाम को राजन बाइक से पत्नी को वापस लाने गए थे। बाइक पर पत्नी को बैठाकर राजन केशोपुर लौट रहे थे कि खजनी थाना क्षेत्र के मंझरिया चौराहे के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी, हादसे में राजन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी पिंकी घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद जब तक आसपास के लोग एकत्र होते चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

Loading...

राजन की दो साल पहले शादी हुई थी। अभी बच्चे नहीं थे। तीन भाई में वह बड़ा था। मौत की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page