Connect with us

दुर्घटना

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल, गड्ढे में गिरी कार

Published

on

Loading...
Loading...

महिला कार चालक फरार

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवां-कपसेठी मार्ग पर छतेरी गांव के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। घायल की पहचान बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांगकला निवासी सत्यम सिंह के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कछवांरोड से कपसेठी की ओर जा रही कार और विपरीत दिशा से आ रही बाइक के बीच यह दुर्घटना हुई। कार चला रही अज्ञात महिला को हल्की चोटें आईं, जिसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सत्यम सिंह को एम्बुलेंस के जरिए कछवांरोड स्थित प्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय के अनुसार, बाइक सवार की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page