Connect with us

गोरखपुर

शिक्षक की खुदकुशी मामले में बीएसए-लिपिक सहित तीन पर केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गुलरिहा पुलिस ने शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की खुदकुशी मामले में रविवार को देवरिया की बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह और एक अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिक्षक की पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। देवरिया की डीएम ने लिपिक संजीव सिंह को निलंबित करते हुए सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है।

Loading...

कुशीनगर के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार विकास खंड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में शिक्षक थे। वह गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में अपने भाई के यहां रहते थे। शुक्रवार की रात उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट और वीडियो में उन्होंने बीएसए कार्यालय के लिपिक पर प्रताड़ना और रुपये लेने का आरोप लगाया था। गुड़िया सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 20 फरवरी को उनके पति को बीएसए कार्यालय में अपमानित कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। उसी रात उन्होंने अपनी जान दे दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page