Connect with us

गोरखपुर

वीर बहादुर सिंह महाविद्यालय में छात्रों का विदाई समारोह आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्मारक महाविद्यालय, हरिहरपुर सैरों, गोरखपुर में आज बीए और बीकॉम छठे सेमेस्टर के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरिहरपुर ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि पंच बहादुर सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार पांडे ने की।

मुख्य अतिथि और प्राचार्य ने दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद छात्रा कुमारी हिना गिरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि पंच बहादुर सिंह का बैच और माल्यार्पण कर स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्रों ने विभिन्न मनमोहन कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गायन और नृत्य का सुंदर प्रदर्शन था। मुख्य अतिथि ने कहा कि विदाई का पल बड़ा ही भावुक और यादगार होता है।

Loading...

प्राचार्य ने कहा कि यह अंतिम पड़ाव नहीं है, बल्कि भविष्य निर्माण का एक शुभ आरंभ है। कार्यक्रम का संचालन विशाल चौहान ने किया और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम संयोजक गीता दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, प्रवक्तागण, कर्मचारी धर्मपाल सिंह, निखिल गौर, राम शब्द, धर्मावती देवी, गौरी पहलवान और अभिभावक उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page