वाराणसी
विश्वनाथ कॉरिडोर के बाहर ड्रोन उड़ाने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार
Loading...
Loading...
वाराणसी। विश्वनाथ कॉरिडोर के बाहर पुलिस ने भैरव गेट के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को ड्रोन उड़ाते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ड्रोन भी बरामद हुआ है। पकड़ा गया व्यक्ति हिमांशु लूथरा नई दिल्ली का रहने वाला है और वाराणसी में घूमने तथा दर्शन-पूजन के सिलसिले में आया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Loading...
अनुमान है कि वह ड्रोन से विश्वनाथ कॉरिडोर के अंदर का फोटो लेना चाहता था, लेकिन विश्वनाथ कॉरिडोर के आसपास का एरिया प्रतिबंधित है और नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।
Continue Reading
