Connect with us

पूर्वांचल

विवाहिता की संदिग्ध मौत, चार पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

बिरनो (गाजीपुर)। मर्दानपुर लक्ष्मण गांव में मंगलवार देर रात 28 वर्षीय विवाहिता वंदना सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के गोहदा गांव निवासी वंदना सिंह का विवाह 28 मई 2023 को विकास सिंह से हुआ था। दंपति का सात साल का एक बेटा भी है। मृतका के भाई नीतिश सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को वंदना की मां से उसकी आखिरी बार बातचीत हुई थी। 12 नवंबर को पूरे दिन वंदना से संपर्क नहीं हो सका। रात में ससुराल पक्ष से फोन आया कि वंदना की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे उपचार के लिए मऊ ले जाया जा रहा है। कुछ देर बाद फिर सूचना मिली कि वंदना की मौत हो चुकी है।

Loading...

नीतिश ने आरोप लगाया कि शादी में भारी खर्च करने के बावजूद वंदना को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। यह बात वंदना ने कई बार अपने मायके वालों को बताई थी। बेटी की मौत की खबर से पिता दिनेंद्रनाथ सिंह और परिवार सदमे में हैं। गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं।

थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि मृतका के भाई नीतिश सिंह की तहरीर के आधार पर पति विकास सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page