Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में बड़ा हादसा टला, लोको पायलट की सूझबूझ से दो ट्रेनें टकराने से बचीं

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में छठ पर्व के दिन एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। गुरुवार को वाराणसी जंक्शन और बनारस रेलवे स्टेशन के बीच अयोध्या धाम स्पेशल और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं। लोको पायलट की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया।

सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली से जयनगर की ओर जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन के यार्ड में चेन पुलिंग के कारण अचानक रुक गई। इससे उसका पिछला हिस्सा क्रॉसिंग के पास ही फंस गया। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 3 से बिलासपुर-अयोध्या धाम स्पेशल को रवाना कर दिया गया। जब यह ट्रेन यार्ड के करीब पहुंची तो ड्राइवर ने देखा कि उसी ट्रैक पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस खड़ी है। स्थिति को भांपते हुए लोको पायलट ने तुरंत ब्रेक लगाए और ट्रेन को महज 50 मीटर पहले ही रोक लिया।

लोको पायलट ने तुरंत कंट्रोल रूम और अधिकारियों को इसकी सूचना दी। वाराणसी कैंट जैसे बड़े रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के एक ही ट्रैक पर आ जाने की खबर से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और जरूरी प्रक्रिया के बाद दोनों ट्रेनों को सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया गया।

जांच समिति का गठन, जल्द देगी रिपोर्ट

घटना के बाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने मामले की जांच का आदेश दिया है। एडीआरएम ने संबंधित विभागों की एक जांच समिति गठित कर दी है जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर ट्रैक निर्धारण में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page