Connect with us

वाराणसी

वाराणसी की ट्रैफिक व्यवस्था होगी हाईटेक, 200 नये कैमरे संभालेंगे यातायात की कमान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। वाराणसी की सड़कों पर अब निगरानी और भी कड़ी होने जा रही है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर 200 अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे।

इन कैमरों की खास बात यह होगी कि ये 24 घंटे शहर के ट्रैफिक प्रवाह पर नजर रखेंगे और ट्रैफिक प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाएंगे। फिलहाल शहर में पहले से ही 3500 से अधिक कैमरे कार्यरत हैं, लेकिन बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव को देखते हुए अब इस संख्या में और इजाफा किया जा रहा है।

प्रशासन के मुताबिक नए कैमरे खासतौर पर उन स्थानों पर लगाए जाएंगे जहां ट्रैफिक की आवृत्ति अधिक रहती है, जैसे प्रमुख चौराहे, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, दुर्घटनाप्रवण स्थल, स्कूलों और मॉल के आसपास के इलाके। इन सभी कैमरों को सीधे इंटीग्रेटेड सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा, जिससे रियल टाइम निगरानी संभव हो सकेगी।

Advertisement

ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की इस पहल से न केवल जाम की समस्या में कमी आएगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगाने में मदद मिलेगी। प्रशासन को उम्मीद है कि यह तकनीकी पहल वाराणसी को स्मार्ट सिटी की दिशा में और एक कदम आगे ले जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page