Connect with us

वाराणसी

वाराणसी-अयोध्या से दिल्ली के लिए चलेंगी तीन समर स्पेशल ट्रेनें

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने वाराणसी और अयोध्या से दिल्ली के लिए तीन समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी के अनुसार, इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

वाराणसी और दिल्ली के बीच गाड़ी संख्या 04209 का संचालन 15 से 20 अप्रैल तथा 27 अप्रैल से 15 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को वाराणसी से रात 10:15 बजे प्रस्थान करेगी।

अयोध्या कैंट से आनंद विहार के बीच गाड़ी संख्या 04213 का संचालन 16 अप्रैल से शुरू होगा। यह ट्रेन रविवार और गुरुवार को अयोध्या से शाम 6:20 बजे रवाना होकर लखनऊ के रास्ते सुबह 6:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

इसके अलावा लखनऊ से नई दिल्ली के लिए गाड़ी संख्या 04203 का संचालन 20 अप्रैल से 13 जुलाई तक किया जाएगा। यह साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सुबह 8:05 बजे लखनऊ से चलकर शाम 6:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि सभी समर स्पेशल ट्रेनों में वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। इन अतिरिक्त फेरों से गर्मियों के दौरान यात्रियों की भीड़ कम होगी और घर जाने वाले प्रवासियों तथा पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page