Connect with us

वाराणसी

लोहिया नगर कालोनी मे धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि उत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

सारनाथ, (वाराणसी), क्षेत्र में स्थित लोहिया नगर कालोनी के सामुदायिक केंद्र मे चार दिवसीय नवरात्री उत्सव चल रहा है। सप्तमी के दिन से प्रारंभ नवरात्रि उत्सव विश्व हिन्दू परिषद,(गौतम बुद्ध प्रखंड) और श्री लोहिया पूजन समिति, तथा लोहिया नगर के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में नवमी के दिन इनामी महाआरती का प्रतियोगिता, डांडिया, प्रतियोगिता नृत्य आदि कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।

आज नगर निगम वाराणसी के ब्रांड अम्बेसडर अमित जो कत्थक और भरत नाट्यम के उस्ताद है, उनके द्वारा गंगा अवतरण का सजीव चित्रण किया गया। जिसे देखकर मौके पर उपस्थित श्रोता गण एवं अतिथि गण भाव विभोर हो गए। प्रतियोगिता मे सफल हुए बच्चों एवं महिलाओं तथा पुरुषों को कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। इस दौरान महिलाओ मे जबरदस्त उत्साह देखा गया।

Loading...

आज के कार्यक्रम मे अथिति के तौर पे महाबोधि इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रवीण श्रीवास्तव , सारनाथ के थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय मिश्रा , भाजपा के महिला मोर्चा कि प्रदेश कोषाध्यक्ष रानिका जायसवाल , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के भाग सेवा प्रमुख राहुल सिन्हा , ग्राम प्रधान (पति ) संतोष पाण्डेय , विश्व हिन्दू परिषद के महानगर संगठन मंत्री चंदन , आशापुर के चौकी इंचार्ज अखिलेश वर्मा, एवं वयोवृद्ध कालोनी के जगदीश सिंह को सम्मानित किया गया। जिनको कन्याओ ने तिलक लगा कर अंगवस्त्र पहनाया। इस शुभ कार्य को अनन्या सिन्हा (9 वर्ष ) और लक्ष्मी सिन्हा (6) के हाथों से संपन्न कराया गया। समिति के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को माल्यार्पण किया, सचिव अजय कुमार ने सारनाथ थाना प्रभारी को माल्यार्पण किया, वही प्रदीप श्रीवास्तव संरक्षक ने संतोष प्रधान का माल्यार्पण किया। रानिका जायसवाल का माल्यार्पण रानी सिन्हा ने किया, चंदन जी का माल्यार्पण पंकज ने किया चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा का माल्यार्पण रितिक सिन्हा ने किया। प्रवक्ता सुरेश पाण्डेय ने अजय मिश्रा का माल्यार्पण किया, जगदीश सिंह का आनंद सिन्हा ने माल्यार्पण किया। इसके बाद अन्य कार्यक्रम हुए मंच संचालन विश्व हिन्दू परिषद के महानगर सहमंत्री संजय सिन्हा द्वारा किया गया। आयुष ( बच्चा ) ने रॉक डांस किया सपना राय ने लड़कियों के डांस मे बाजी मारी कल हवन पूजन और कन्या भोज है। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से संजय सिन्हा, प्रदीप श्रीवास्तव ,हरिशंकर सिन्हा, राहुल सिन्हा, अजय मैत्रेय, पंकज श्रीवास्तव ,ललित मोहन तिवारी, अजय श्रीवास्तव, रितिक सिन्हा, अरविंद राय, रामेश्वर गुप्ता ,अशोक श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव ,सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे मौके पर उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page