Connect with us

अपराध

लोहता पुलिस टीम द्वारा शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Published

on

वाराणसी: अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण राज सिंह उर्फ सूरज सिंह पुत्र अवधेश सिंह उर्फ सिन्टू सिंह निवासी ग्राम छिताव पोस्ट मरुई थाना सिन्धारा जनपद वाराणसी व दीपक सिंह पुत्र स्व0 सुरेश सिंह निवासी ग्राम छिताव पोस्ट मरुई थाना सिन्धौरा जनपद वाराणसी हाल पता लालचौक डाकखाना के सामने सतोष सिंह के मकान में किराये पर बबुरी जिला चन्दौली को आज ककरहिया मोड़ थाना लोहता से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 01 बाइक को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-197/ 2023 धारा 411/413/414 भा००वि० पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page