Connect with us

बड़ी खबरें

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त ने दिया इस्तीफा

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं लेकिन उससे पहले ही चुनाव आयुक्‍त अरुण गोयल ने देर रात इस्‍तीफा दे दिया है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्‍तीफा स्‍वीकार कर लिया है। अब अरुण गोयल के इस्‍तीफे के बाद पूरी जिम्‍मेदारी मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार के कंधों पर आ गई है। गोयल का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक था लेकिन अपने कार्यकाल से 3 साल पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

चुनाव आयुक्त के इस्तीफा देने के बाद से सियासी गलियारे में हो हल्ला मचा हुआ है। फिलहाल यह पता नहीं चला पाया है कि गोयल ने इस्तीफा क्यों दिया ? फरवरी में अनूप पांडे की सेवानिवृत्ति और गोयल के इस्तीफे के बाद तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग समिति में अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं। अगले हफ्ते राजीव कुमार चुनाव के तारीखों का ऐलान कर सकते हैं।

Loading...

ज्ञातव्य है कि, अरूण गोयल की निर्वाचन आयोग में नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी एडीआर की ओर से दाखिल जनहित याचिका में कहा गया था कि, अरुण गोयल की नियुक्ति कानून के मुताबिक सही नहीं है। साथ ही यह निर्वाचन आयोग की सांस्थानिक स्वायत्तता का भी उल्लंघन है। इसके अलावा संविधान के अनुच्छेद 14 और 324(2) के साथ साथ निर्वाचन आयोग (आयुक्तों की कार्यप्रणाली और कार्यकारी शक्तियां) एक्ट 1991 का भी उल्लंघन है।हालांकि इस याचिका को पिछले साल दो न्यायाधीशों की पीठ ने खारिज कर दिया था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page