Connect with us

वाराणसी

लिपि नागयाच ने संभाली नई जिम्मेदारी, ईशान सोनी को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी में सोमवार को स्थानांतरण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. ईशान सोनी को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नवागंतुक अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच का स्वागत किया गया।

इस मौके पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने डॉ. ईशान सोनी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन, समन्वय और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य अधिकारियों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

कार्यक्रम के दौरान नवागत अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच का स्वागत करते हुए पुलिस आयुक्त ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता से कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली को नई दिशा और गति मिलेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा सहित कमिश्नरेट के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page