Connect with us

वायरल

लापता हुए तारक मेहता के रोशन सिंह सोढ़ी, परिवार समेत फैंस हुए बेचैन

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई/दिल्ली : टीवी के फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता गुरुचरण सिंह पिछले 4 दिनों से लापता हैं। वह कुछ दिन पहले अपने पिता का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली गए थें और फिर 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई लौटने वाले थें। हालांकि वह मुंबई नहीं पहुंचे और एयरपोर्ट से ही कहीं गायब हो गए हैं। गुरुचरण सिंह के अचानक गायब होने से उनके परिवार के लोगों के साथ साथ फैंस भी परेशान हो गए हैं।

Loading...

एक्टर के पिता ने पुलिस में बेटे के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें कहा गया है, ‘मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र: 50 वर्ष, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। वह फ्लाइट पकड़ने के लिए हवाई अड्डे पर गया था। वह न ही मुंबई पहुंचा, न ही वह घर लौटा है और उसका फोन नहीं मिल रहा है। वह मानसिक रूप से स्थिर है और हम उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन अब वह लापता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page